फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में सूर्पणखा की नाक कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/धरमघर/कमेड़ीदेवी/कांडा (बागेश्वर)। कपकोट की रामलीला में सोमवार रात लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने, खर, दूषण वध और सीता हरण के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। उधर, धरमघर और कमेड़ीदेवी की रामलीलाओं में सीता-स्वयंवर के दृश्य का मंचन हुआ। कांडा में मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने दीप जलाकर रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान कपकोट में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी, विशिष्ट अतिथि पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हुकुम सिंह दानू, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि एडवोकेट चामू देवली, प्रधान पूरन कपकोटी और दरबान कपकोटी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर रामलीला का शुभारंभ किया।

जिपं अध्यक्ष ने पंचायत की ओर से ड्रेसिंग रूम बनाने और राम दरबार का पर्दा भेंट करने की घोषणा की। राम का किरदार पारस कोरंगा, लक्ष्मण की मुकेश पांडे, सीता की ललित पांडे, सूर्पणखा की प्रकाश कपकोटी, असली रावण की दीपक जोशी, छलिया रावण की बलवंत कपकोटी, मारीच की ललित पांडे, जटायु की ललित पांडे जबकि अत्रि की मुनि की भूमिका मुकेश पांडे ने निभाई।
विज्ञापन


एंजल्स अकादमी स्कूल कपकोट के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने बच्चों को कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र और होटल सरयू के प्रबंधक राजा शाही की ओर से विद्यालय के संगीत शिक्षक संजय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
उधर, धरमघर और कमेड़ीदेवी की रामलीलाओं में श्रीराम के सीता और लक्ष्मण के साथ वन जाने के दृश्य का मंचन किया गया।

राम की भूमिका नितिन महर, लक्ष्मण की भरत सिंह, भरत की कमल तिवाड़ी, शत्रुघ्न की राहुल साह, दशरथ की मनोहर पंचपाल, सीता की प्रांजल वर्मा, सुमंत की पप्पू वर्मा, कैकेई की भूपेंद्र लस्याल, कौशल्या की मंजीत कुमार और सुमित्रा की भूमिका पवन मेहरा ने निभाई।

उधर, कमेड़ीदेवी की रामलीला में राजेेंद्र राठौर, डा. मदन जोशी, इंजीनियर टीएस रावत, हरीश जोशी, ग्राम प्रधान शोभा देवी, चनर राम पूर्व प्रधान भवानी देवी आदि थे। उधर, कांडा में रामलीला मंचन का शुभारंभ विधायक बलवंत भौर्याल ने किया। वहां नट, नटी, सूत्रधार संवाद, नारद मोह, ब्रह्मा जी से रावण, कुंभकर्ण, विभीषण द्वारा वर प्राप्त करने, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता जन्म और विश्वामित्र द्वारा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने के दृश्य का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें