फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का 147 वां जन्म दिवस 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी रंजना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रूपरेखा तय की गई। बैठक में तय किया गया कि सुबह 7:30 बजे सभी स्कूली बच्चे, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक नुमाइशखेत में एकत्र होंगे।

यहां से रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली दुगबाजार होते हुए तहसील रोड से विकास भवन होकर वापस नुमाइशखेत पहुंचेगी। जहां सामूहिक शपथ ली जाएगी। इस अवसर पर स्वराज भवन में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने खंड विकास अधिकारी को विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण स्तर पर रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग करने के लिए ग्राम प्रधानों को सूचित करने को कहा। उन्होंने नगर पालिका के ईओ और जिला क्रीड़ा अधिकारी को रन फॉर यूनिटी रैली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर श्याम सिंह राणा, गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह, कांडा के रिंकू बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी बीसी पंत, ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें