बागेश्वर कोतवाली में पुलिस कर्मियों की बैठक लेते सीओ शिवराज सिंह राणा। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की बैठक लेकर अपराधों की रोकथाम और बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए मुस्तैदी से कार्य करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान सीओ राणा ने रोकड़ बही, अपराध रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर देखा। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने को कहा। थाना अभिलेख और आपदा उपकरणों का रखरखाव सही से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने कर्मचारियों की बैठक लेकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिस से लंबित विवेचनाओं का समय पर निस्तारण करने, लोगों को साइबर और अन्य अपराधों से बचने के लिए जानकारी देने के निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल केएस नेगी आदि मौजूद रहे।