मंडी समिति सितारगंज की ओर से बागेश्वर विकासखंड में फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके तहत विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधान, सरपंच, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, बीडीओ संगीता आर्या ने दस हजार पौधे नि:शुल्क बांटे।
मंडी समिति के सचिव आरपी शर्मा ने बताया कि विपणन बोर्ड रुद्रपुर के प्रबंध निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर मुफ्त पौध वितरण किया जा रहा है।
इसके तहत लोगों को सेब, पुलम, आडू, नाशपाती, अखरोट के पौधे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन पौधों को ग्राम प्रधान, वन सरपंच, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के माध्यम से गांव के सभी किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।
गरुड़ में भी 10 हजार फलदार पौधे बांटे जा चुके हैं। पौध वितरण कार्यक्रम में किशोर सिंह देव, ध्यान सिंह, भुवन चंद्र आर्य, खिलाफ सिंह आदि मौजूद थे।