फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां बाबा बागनाथ का वास, वहां 176 गरीबों को मिलेगा आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बाबा बागनाथ की नगरी में अब जल्द 176 गरीबों का अपना घर होगा। नगरपालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से 176 गरीबों का घर बनाने का सपना साकार होने जा रहा है। योजना के तहत शासन से एक करोड़ 39 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। पालिका ने राशि भुगतान के लिए वार्डवार सर्वे का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत गरीबों को घर बनाने के लिए दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। शासन के निर्देश पर पालिका ने पूर्व में आवेदन कराए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद जिलास्तरीय कमेटी ने 176 आवेदनों को शासन को भेजा था। शासन से राशि मिलने के बाद इन लोगों के घर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। नगरपालिका वार्डवार सर्वे कर रही है, जिसके आधार पर आवेदकों को किश्तवार राशि का भुगतान किया जाएगा।
नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए पालिका तीन प्रकार के नक्शे उपलब्ध कराती है। इसके अनुसार आवेदक मानचित्रकार से अपनी पसंद का नक्शा तैयार करा सकता है। योजना में बनने वाले मकान के लिए नक्शा पास कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। नक्शा बनाने के बाद पालिका की ओर से पहली किश्त जारी कर दी जाएगी। जैसे-जैसेे मकान का निर्माण चलता रहेगा, उसी आधार पर राशि को पांच किश्तों में आवेदन को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकानों को पूरा कर अंतिम किश्त के लिए करें आवेदन
बागेश्वर। ईओ जायसी ने बताया कि राशि जारी होने के बाद पालिका में किसी का आवेदन लंबित नहीं है। बताया कि पूर्व में जारी हुए मकानों में से कई का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने आवेदकों से निर्माणाधीन मकानों का काम पूरा कर अंतिम किश्त के लिए आवेदन करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि जल्द धनराशि नहीं लेने पर आवेदकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
योजना के लिए आवेदन करने का तरीका
बागेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2022 तक चलने वाली योजना है। इसके लिए आवेदन करना बेहद सरल है। इसके लिए नगर पालिका लोगों से आवेदन मंगाती है, जिसमें आवेदक को जमीन की खतौनी, खसरा, अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी लगाकर आवेदन करना होता है। आवेदन स्वीकृत होने पर शासन को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें