बागेश्वर में पुलिस लाइन के पास झाड़ियों में लगी आग बुझाते हुए अग्निशमन कर्मी। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। छतीना रेंज के जंगलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे करीब 1.2 हेक्टेयर में नुकसान पहुंचा है। वन कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। कपकोट के चिरपतकोट के जंगल में भी आग लगी है। वन विभाग की टीम आग बुझाने में लगी हुई है।
बुधवार को छतीना रेंज के जंगलों में लगी आग दफौट के जंगल तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से 1.2 हेक्टेयर वन भूमि जलकर खाक हो गई।
रेंजर मनीष कुमार का कहना है कि वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में मनोज आर्य, त्रिलोक पांडे, दीवान कनवाल आदि शामिल थे। इधर तीन बजे पुलिस लाइन के पास झाड़ियों में आग लग गई, जिसे अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर टीम ने आग पर काबू पाया।