फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क से हो रही पत्थरों की तस्करी

Thu, 20 Aug 2015 01:00 AM IST
Getting road construction stones trafficking
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन दाणोछीना पगना सड़क से पत्थरों की धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। पुलिस और वन विभाग के चौकन्ना नहीं होने के कारण तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें तस्करी में लिप्त तत्वों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि निर्माणाधीन दाणोदीना पगना सड़क में निकले उप खनिजों की जमकर तस्करी हो रही है।

इस कार्य में ठेकेदार के भी लिप्त होने की आशंका है। पत्र में कहा है कि सड़क कटान में रोजाना 30 से 40 गाड़ी उप खनिज निकल रहा है। उन्होंने डीएम से मामले की गहराई से जांच कराकर तस्करों की गतिविधियों पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग करने वालों में बीडीसी सदस्य हेमं चद्र जोशी, ग्राम प्रधान भनारतोली देवकी देवी, सरपंच प्रकाश चंद्र जोशी, सुनील कुमार, दिनेश चंद्र जोशी, कमल बिष्ट, पूर्व बीडीसी सदस्य नीमा देवी, नारायण सिंह, देव राम, विशन सिंह आदि शामिल हैं। डीएम ने मामले की शीघ्र जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें