श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवंबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर बंद होंगे।
विजयदशमी के मौके पर रविवार को बदरीनाथ के रावल केशवन नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सचिव बीडी सिंह की उपस्थिति में पंचांग देखकर धाम के बंद करने की तिथि घोषित की गई।
पढें, यहां नवरात्र में बंद रहते हैं मां के कपाट!
धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया
14 नवंबर से बदरीनाथ में पंचक पूजा के साथ ही धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बैठक के दौरान वर्ष 2014-15 के लिए बदरीनाथ में हकहकूकधारियों को उत्तरदायित्व भी सौंपा गया।
पढें, 22 नवंबर को बंद होंगे मद्महेश्वर धाम के कपाट
रविवार को धाम परिसर में हुई बैठक में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पंचांग से तिथि निकाली। कहा गया कि 18 नवंबर मार्गशीर्ष माह की रोहिणी नक्षत्र और मिथुन लग्न में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद धाम के कपाट शीतकाल में छह माह तक के लिए बंद हो जाएंगे।