फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी राहत, एक-एक रोटी के लिए तरसे लोग

Sun, 30 Jun 2013 01:27 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही पूरे देश से राहत सामग्री के ट्रक देहरादून पहुंच रहे हैं, लेकिन यह सामान जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा। आपदा प्रभावित इलाकों में लोग एक-एक रोटी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि अब रोटी के लिए झगड़ा होने लगा है। छह दिन बाद फाटा से लौटे एसजीआरआर आईटीएस (श्री गुरु रामराय इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी) के एक दल ने कुछ ऐसे ही हालात बयां किए।

राहत दल के विरेंद्र पुंडीर ने बताया कि गांवों में लोग रोटी के लिए आपस में झगड़ रहे हैं। जब दल कपानिया गांव पहुंचा तो देखा कि एक महिला ग्राम प्रधान कंबलों के लिए लड़ रही थी।
विज्ञापन


वितरण करने वाले अधिकारी ने कागजों में तो 40 कंबल लिखे थे, लेकिन उन्हें 20 ही दिए। इस गांव में भारी तबाही हुई है। विरेंद्र के अनुसार राहत सामग्री को पहले नई टिहरी बांध के पास रोका जाता है।

यहां पुलिसकर्मी आगे रास्ता खराब होने की बात कहते हुए ट्रक खाली कराने का दबाव बनाते हैं। किसी तरह यहां से आगे निकले तो गुप्तकाशी में भी ऐसी ही स्थिति थी। यहां से आगे किसी को राहत सामग्री लेकर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें