फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटी अनुषा को मिला जेवियर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट में दाखिला

Wed, 13 Apr 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अनुषा
विज्ञापन
जेवियर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) की ओर से आयोजित हुई प्रबंधन की प्रवेश परीक्षा जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) से देहरादून की अनुषा को बड़ा मौका मिला है।
विज्ञापन


उन्हें सीधे जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई में दाखिला मिल गया है। राजपुर रोड निवासी अनुषा राहिनवाल ने सेंट जोजेफ्स एकेडमी से 93 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं और 94 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की। इसके बाद उन्होंने डीआईटी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।

अनुषा का अपने दादा पद्मश्री देवेंद्र राहिनवाल की बंद पड़ी एनजीओ को चलाने का सपना है, इसके लिए उन्होंने प्रबंधन परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। पहले कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) दिया, जिसमें 91 परसेंटाइल आया। इसके बाद जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट(जैट) दिया, जिसमें 99.42 परसेंटाइल आया।
विज्ञापन


उन्हें हाल ही में इस स्कोर से एक्सएलआरआई जमशेदपुर में दाखिला मिल गया है। अनुषा ने बताया कि वह पहले कारपोरेट वर्ल्ड में नाम कमाना चाहती हैं। इसके बाद अपने दादा का एनजीओ (एनएएसईओएच) चलाना चाहती हैं। अनुषा के पिता कमलेंद्र राहिनवाल शुगर कारपोरेशन में चीफ इंजीनियर हैं जबकि मां रीना राहिनवाल म्यूजिक लेक्चरर हैं।

अनुषा के शिक्षक कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि सीधे जमशेदपुर में दाखिला पाने वाली अनुषा इस प्रदेश की इकलौती छात्रा है। उन्होंने बताया कि कई मायनों में जैट की परीक्षा कैट के मुकाबले मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें