हाशमी गर्ल्स इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कव्वाली और चुटकुलों के माध्यम से समाज को संदेश देने की कोशिश की।
कार्यक्रम का आगाज छात्रा मैमूना ने तिलावते कुरआने पाक व नुसरत ने नातेनबी से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व कालेज प्रबंधक डॉ. सिराजु्द्दीन हाशमी ने सभी छात्राओं से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटने को कहा।
कहा, करीब पंद्रह साल पहले जो इंटर कालेज के रूप में एक पौधा रोपा था, वह आज एक विशाल वृक्ष बन गया है। इसमें लॉ कालेज डिग्री कालेज भी शामिल हैं। यहां से हजारों लड़कियां तालीम लेकर अपने परिवार समाज व देश का नाम रोशन कर रही हैं।
लॉ कालेज की प्राचार्या डॉ. राना परवीन ने कहा कि हाशमी परिवार के बेटियों को तालीम दिलाने के प्रयास काबिले तारीफ हैं। उन्होंने छात्राओं से विधि के क्षेत्र में भी भवष्यि तलाशने की सलाह दी। प्रधानाचार्या हिना खान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यहां समस्त स्टाफ मौजूद रहा।