फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट विलेज बनाएगी अखिलेश यादव सरकार

Mon, 08 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी का कहना है कि नौगावां सादात को तहसील बनाने का वादा पूरा हो रहा है, अब बस्ती में गर्ल्स डिग्री कालेज और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा। उनका कहना है कि तहसील का भवन बस्ती से अधिक दूर नहीं होगा।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट विलेज बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की ओर हो रहे पलायन को रोकने का काम करेगी।

एक भेंट में मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि नौगावां सादात के लिए तहसील सबसे अहम मुद्दा थी, इस वादे को प्रदेश सरकार पूरा कर दिया है। तहसील की घोषणा कराने के लिए वह कई दिन से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ थे।

राजस्व परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रिका के विमोचन का मौका आया तो मुख्यमंत्री ने नौगावां सादात तहसील की घोषणा कर दी। मौलाना ने बताया कि जल्द ही नौगावां के लिए एक गर्ल्स डिग्री कालेज की जरूरत को भी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए बस्ती में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण भी कराया जाएगा। यह बस अड्डा भी शहर से दूर नहीं होगा। बिजनौर मार्ग पर चलने वाली प्रत्येक रोडवेज बस यहां रुककर जाएगी।

उन्होंने बताया कि नौगावां तक सड़क चौड़ीकरण हो चुका है, मंडी धनौरा रोड का निर्माण हो चुका है। अंडरग्राउंड विद्युतीकरण भी कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर प्रदेश सरकार स्मार्ट विलेज बनाकर गांव में रहने वाली 80 फीसदी आबादी को फायदा पहुंचाने के प्रयास कर रही है।

प्रदेश की स्मार्ट तहसील होगी नौगावां
मौलाना जावेद आब्दी के मुताबिक नौगावां सादात प्रदेश की स्मार्ट तहसील के रूप में विकसित होगी। क्योंकि जो सुविधाएं एक तहसील स्तर के नगर में होती है, वह नौगावां सादात में पहले से ही उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। तहसील के लिए बस्ती के आसपास ही भवन बनाने के लिए जमीन की तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें