प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियों का खाका खींच लिया है। जिले में गेहूं खरीद को 52 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए हैं। गत वर्ष के मुकाबले क्रय केद्रों की संख्या घटाई गई है।
सरकारी क्रय केंद्रों पर 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। एक अप्रैल से खरीद शुरू होगी। डीएम ने खरीद की सभी तैयारियों को पूर्ण करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
बता दें कि जनपद में करीब 98 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल उगाई गई है। मौसम फसल के मुफीद रहने के कारण जिले में गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद जताई गई है। किसान गदगद हैं। एक अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने गेहूं खरीद का खाका खींच लिया है। गत वर्ष 54 क्रय केंद्रों पर खरीद की गई थी। लेकिन इस बार 52 क्रय केंद्रों पर ही खरीद होगी।
सरकार द्वारा निर्धारित किए गए समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद की जाएगी। जिले में गेहूं खरीद को पांच हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है।
गत वर्ष भी जिले में पांच हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था। उधर, गेहूं खरीद में बिचौलिया गर्दी नहीं चलेगी। मानक अनुसार गेहूं खरीद करनी होगी। एडीएम महमूद आलम अंसारी ने बताया कि गेहूं खरीद के संबंध में निर्देश और लक्ष्य प्राप्त हुआ है। खरीद की सभी तैयारियों को पूर्ण कराया जा रहा है।