फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Tue, 01 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के घरों में दूध वितरण कर साइकिल से घर लौट रहे दूधिये को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी दूधिये को मुरादाबाद ले जाया जा रहा था, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी शाहिद पुत्र अब्दुल हमीदा और अनीस पुत्र वजीर नगर के कुछ घरों में दूध सप्लाई करते हैं। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दूध वितरण कर दोनों साइकिलों से घर जा रहे थे। चीनी मिल के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने शाहिद की साइकिल में टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। उपचार के लिए उसे मुरादाबाद ले जाया जा रहा था, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का दफीना कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर मृतक शाहिद के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें