फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर बनने को कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 08 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएस हिंदू पीजी कालेज में मतदाता पंजीकरण कक्ष का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2016 को जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे वोटर बनने को ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। तीस नवंबर तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


सभी तहसील और बूथों पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। एक भी व्यक्ति वोटर बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। शनिवार को अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने जेएस हिंदू पीजी कालेज में ऑनलाइन पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ किया।

उन्होंने छात्र-छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि वोट ही हमारी ताकत है और वोट ही पहचान है। इसी लिए सभी को वोट अवश्य बनवाना चाहिए। वोटर बनने के लिए तीस नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


सभी तहसील और बूथों पर फार्म छह, सात, आठ उपलब्ध हैं। अन्य कालेजों में भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। कालेज प्राचार्य डा. जेपी गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया।

छात्र-छात्राओं को वोटर बनने को प्रेरित किया। यहां, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, एसडीएम मोहम्मद नईम, डा. अशोक कुमार रुस्तगी, डा. वंदना रानी गुप्ता, डा. केके दीक्षित, डा. अनिल रायपुरिया, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें