फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क और कौम की सलामती को उठे हाथ

Tue, 01 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित हजरत बाबा फरीदी की दरगाह पर आयोजित उर्स में सोमवार को नमाजे फजर कुरआन ख्वानी हुई। कुल शरीफ में शिरकत के लिए दिन निकलते ही अकीदतमंद पहुंचने शुरू हो गए थे। कव्वालों ने बाबा की शान में कलाम पेश किया। इसके बाद सज्जादानशीन ख्वाजा राशिद ने कुल शरीफ की रस्म अदा कराई।
विज्ञापन


 दोपहर करीब एक बजे मुल्क में अमन और कौम की सलामती की दुआ कराने के बाद कौड़ियों का वितरण किया। आखिरी दिन पूर्व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, तहसीलदार सुरेश कुमार, जनेटा शरीफ के शाहिद मियां, कर्नाटक से सैयद तुर्राक, मैनपुरी से हामिद मियां, रामपुर से  शाहिद मियां ने दरगाह पर चादरपोशी की।

इसी के साथ बाबा फरीदी के चार रोजा उर्स का समापन हो गया। इस अवसर पर डा.मुर्तजा अली, डा.ताज उद्दीन अंसारी, डा.मुजाहिद महमूद, डा.अहमद जिया, मोईनुद्दीन बेग, हसन कादरी, रियाज साबरी, कासिम साबरी, अनवर फरीदी, मुनीर फरीदी, मुजीर फरीदी, मुर्तजा फरीदी, मौअज्जम, चौधरी शकील वारसी, दीवाकर सिंह, राजवंत सिंह, कारी यासीन लतीफी, जईया फरीदी, मुनव्वर अली, इसरार फरीदी, रिफाकत फरीदी, अकरम फरीदी, फरीद आजमी, शमशाद  हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें