फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी किनारे बसी तंबुओं की नगरी, भक्तिमय हुआ माहौल

Sat, 21 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में लगने वाला तिगरी गंगा धाम मेला भरने लगा है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार लगी हुई है।
विज्ञापन


परिवार और नाते रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों, कार, घोड़ा तांगा और बैलगाड़ियों से गंगा धाम आ रहे श्रद्धालुओं से माहौल भक्ति मय हो गया है। शुक्रवार को भोर से देर रात तक श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रालियां मेले की ओर दौड़ती नजर आईं।

इस दौरान कल्पवासी मां गंगा के जयकारे लगा रहे थे। इसके अलावा पहले से मेले में पहुंच चुके श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजन कर पुण्यलाभ कमा रहे हैं। महिलाओं ने घाट पर ही चूल्हे जला कर खिचड़ी बना कर परिवार को भोजन कराया।
विज्ञापन


इधर, हाईवे पर जाम न लग सके। इसके लिए पुलिस ने भानपुर रेलवे फाटक के पास स्थित यूटर्न को शुक्रवार सुबह ही बंद कर दिया।


मेले में सजीं खेल खिलौनों की दुकानें
तिगरी गंगा धाम। गंगा मेले की तैयारियां अब अंतिम दौर में चल रहीं हैं। जहां एक ओर झूले और मौत का कुआं वाले अपने आइटम तैयार करने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। वहीं चाट पकौड़ी और खेल खिलौनों व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सज गईं हैं।

सदर चौक से पहले ही मोड़ दी गईं ट्रैक्टर-ट्रालियां
तिगरी गंगा धाम। गंगा मेले में शुक्रवार को सुबह तक श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रालियां प्रशासन ने मेले के सदर चौक से होकर मुख्य घाट से होते हुए सेक्टर नंबर दस की ओर निकालीं।

उधर, दोपहर तक जब श्रद्धालुओं का रेला नहीं थमा तो प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए दूसरा मार्ग खोल दिया। सदर चौक से पहले झूले के पास से होकर जा रहे मार्ग से श्रद्धालुओं की ट्रालियों को निकाला।

डॉग स्क्वायड टीम ने गंगा घाट पर किया सर्च
तिगरी गंगा धाम। देश और विदेशों में हो रहे आतंकी हमलों के मद्देनजर प्रशासन शुक्रवार को सतर्क रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को जहां हर घाट पर पुलिस चौकी बनाई गई है। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम भी डेरा डाले हुए है। शुक्रवार को टीम दिन भर गंगा घाट पर सर्च करती रही। मेटल डिटेक्टर से घाट पर रखे श्रद्धालुओं के सामान को भी चेक किया।

गंगा तट पर स्वच्छता अभियान पर निकले स्काउट
तिगरी गंगा धाम। भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में कैडेट ने शुक्रवार को गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। गंगा तट पर फैली गंदगी को साफ किया। गंदगी साफ कर रेत में गड्ढा करके गंदगी को दबा दिया। इसके अलावा श्रद्धालुओं को भी गंगा तट पर गंदगी न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें