फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए 1453 दावेदारों ने ठोंकी ताल

Sat, 21 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई है। ग्राम प्रधान पद के लिए 1453 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल करते हुए दावेदारी ठोंकी है।
विज्ञापन


पहले दिन 1086 और दूसरे 367 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए करीब एक हजार से अधिक प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। शनिवार से नामांकनों की जांच शुरू होगी। उधर, नामांकन के चलते  सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।

दूसरे चरण में जोया ब्लाक में चुनाव कराया जाएगा। ब्लाक क्षेत्र में ग्राम प्रधान की 136 सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार से जोया ब्लाक कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 1086 ने नामांकन किया था। नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को 367 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इस प्रकार 136 सीटों पर अपना भाग्य अजमाने के लिए 1453 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोंकी है।

सदस्य ग्राम पंचायत के लिए करीब एक हजार से अधिक प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के कई पद रिक्त रह गए हैं। इन पर किसी ने नामांकन नहीं किया।

नामांकन के चलते ब्लाक कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। शनिवार और रविवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। 23 नवंबर को नाम वापसी होगी और उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें