फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकड़ा में तेंदुए ने बछिया को बनाया निवाला

Fri, 22 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सरकड़ा में एक व्यक्ति की पशुशाला में बंधी बछिया को बुधवार रात तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। सुबह चारा डालने के लिए किसान पशुशाला में पहुंचा तो यहां उसका अधखाया धड़ मिला। बछिया का खून भी जहां-तहां बिखरा था।
विज्ञापन


सूचना पर जल्द ही मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तेंदुआ के गांव में चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वहीं वन विभाग के अधिकारी बछिया को भेड़िया की ओर से शिकार बनाने की बात कह रहे हैं। 

रजबपुर थाना क्षेत्र के सरकड़ा गांव निवासी संदीप कुमार बुधवार रात घर में सो रहा था। सभी पशु पशुशाला में बंधे हुए थे। रात में किसी समय तेंदुआ पशुशाला में आ गया। पशुशाला में बंधी बछिया को खा लिया। सुबह संदीप जब चारा डालने को उठा तो बछिया को अधखाया धड़ मिला, पशुशाला में खून भी बिखरा था।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। तेंदुए को गांव में बछिया खाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी। गुरुवार देर शाम वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की।

वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह का कहना है कि सरकड़ा गांव में जंगली जानवर की ओर से बछिया को खाने की खबर मिली है। टीम को गांव में भेजा गया है। पंजे के निशान स्पष्ट नहीं मिले हैं। गर्दन पर वार किया गया है। ग्रामीणों की ओर से बताई गई स्थिति के मुताबिक भेड़िया हो सकता है। सुबह जाकर वह खुद देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें