फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाधिकारी कार्यालय की तालाबंदी, बाबुओं को बंधक बनाया

Fri, 05 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने समायोजित शिक्षकों के अवशेष वेतन व एरियर की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी कार्यालय की तालाबंदी कर बाबुओं को बंधक बना लिया। इसके बाद शिक्षामित्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठक गए। शिक्षामित्रों ने कार्यालय में भ्रष्टाचार फलने-फूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने गुुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय की तालाबंदी कर डाली। वहीं कार्यालय पर लेखाधिकारी के न मिलने पर बाबुओं को बंधक बना लिया और बेमियादी धरने पर बैठ गए।

इसको संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कार्यालय में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। कहा कि, वेतन व एरियर के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। पात्र शिक्षकों के एरियर और वेतन भुगतान की भी मांग उठाई।
विज्ञापन


कहा कि जब तक समायोजित शिक्षकों का वेतन एरियर उनके खातों में नहीं पहुंचेगा तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला संरक्षक रामवीर सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि, शासन की ओर से वेतन-एरियर भुगतान करने के निर्देश के बाद भी वित्त एवं लेखाधिकारी भुगतान नहीं कर रहे हैं।

आरोप लगाया कि, लेखा कार्यालय के बाबुओं की कारगुजारी से तमाम अध्यापकों को नियम विरुद्ध तरीके से एरियर भेजा जा रहा है, जबकि तीन सौ समायोजित अध्यापकों को मई से आज तक फूटी कौड़ी नहीं मिली है। धरने की अध्यक्षता रामवीर सिंह ने और संचालन शिव प्रकाश शर्मा ने किया।

यहां, देशराज सिंह, जिलामंत्री विवेक कुमार त्यागी, इस्लाम खान, कुलदीप त्यागी, रेखा रानी, संजीव चौधरी, सोविंद्र सिरोही, ओमकारी गुर्जर, नन्हें सिंह, दौलतराम, सुरेंद्र सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, नरेंद्र सिंह, मुकलेश चौहान मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें