फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे

Sat, 12 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा तट पर शुक्रवार को मेला लगा। भोर के चार बजे के बाद से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। दूरदराज से आए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने ठंड में गंगा में डुबकी लगाई और पुण्य लाभ कमाया। ब्रजघाट के गंगा प्लेटफार्म श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आए।
विज्ञापन


 श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ गंगा में स्नान किया। सूर्य नारायण को अर्ध्य दिया। वहीं तमाम परिवारों ने दीप दान कर अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। उधर बच्चों और महिलाओं ने गंगा मेले का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने चाट पकौड़ी का जायका लिया। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें