संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के बच्चों का दबदबा रहा। मंगलवार को रूखालू न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगाता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय भैंसरोली में किया गया।
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में गुलफाम पिपलौती कला ने प्रथम और शमीम जयतोली ने द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में शाहरुकखान पिपलोती खुर्द ने प्रथम और पवन कुमार गुलामपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कबड्डी बालक वर्ग में गुलामपुर, खोखो में पिपलौती खुर्द अव्वल रहा। लंबी कूद में गुलामपुर के दीपांशु ने प्रथम, रुस्तमपुर के निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में भैंसरोली की पूनम ने प्रथम, गुलामपुर की शिवानी ने द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में गुलामपुर की समुंडी ने प्रथम और रुस्तमपुर की आंचल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी बालिका वर्ग में गुलामपुर का दबदबा रहा। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में पिपलोती के भूरे ने प्रथम व गुलामपुर के प्रमोद ने द्वितीय स्थान हाससिल किया।
100 मीटर दौड़ में रुखालू के कोसिंद्र ने प्रथम व गुलामपुर के दुर्वेश ने द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में गुलामपुर की गुलामपुर की गीता ने प्रथम, जयतोली की आकांक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा कबड्डी और खोखो में भी गुलामपुर की टीम का दबदबा रहा। इस मौके पर संकुल प्रभारी योगेंद्र कुमार व व्यायाम शिक्षक वैभव गुप्ता, शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह, अमित कुमार, मनु जैन, अनिल कुमार, अमित भाटी, ओमवीर नागर, आदेश गुर्जर, मदनपाल, नीरेश यादव आदि मौजूद रहे।