फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि की धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Wed, 28 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर नगर में भगवान महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह फूलों को वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में लव-कुश की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर के वाल्मीकि मंदिर से समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष अजयपोल और कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

धूमधाम के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की झांकी, राम-लक्ष्मण की झांकी, हनुमानजी की झांकी, घोड़े के साथ लव-कुश की झांकी, शंकर जी की झांकी, काली का अखाड़ा, डांडिया, नागिन नृत्य आदि शामिल रहे। जिसमें लव-कुश की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन


शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर, सुखदेवी इंटर कालेज, मनापुर, अंबेडकर चौक, मैन बाजार, रहरा अड्डा, पुराना डाकखाना होते हुए वापस आयोजन स्थल पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें