फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन शोभायात्रा निकाली

Mon, 26 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल सभा सोसायटी की ओर से रविवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने अग्रसेन महाराज के दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



रविवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में कंचन बाजार से उनकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, पुराना स्टेट बैंक होते हुए गढ़ी मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा में सबसे आगे रथ पर अग्रसेन महाराज का रूप धारण किए अग्रबंधु विराजमान थे। अग्रवाल समाज के गोत्र के रूप में उनके पुत्र भी रथ पर सवार थे।

गढ़ी मंदिर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने राज में समाजवाद व पूंजीवाद का सामंजस्य स्थापित कर आदर्श राज की स्थापना की थी।
विज्ञापन


गोष्ठी में अग्रवाल समुदाय के लोगों से आर्थिक ताकत के साथ राजनैतिक ताकत भी हासिल करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, चंद्रशेखर गर्ग, सुभाष बंसल, पवन गुप्ता, सीताराम बंसल, अनूप अग्रवाल, सुशील अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें