फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर के सिद्धांत से न भटकें दलित: प्रीता

Mon, 26 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली की आयकर आयुक्त प्रीता हरित ने दलित समाज के लोगों से डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत से न भटकने की अपील की।
विज्ञापन


कहा कि, हमें बाबा साहेब की कल्पना को पूरा करने का संकल्प लेना है, तभी दलित समाज तरक्की के रास्ते पर दौड़ेगा। प्रीता ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आधी रोटी कम खाकर बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं। उन्होंने दलितों का उत्पीड़न न सहन करने का भी एलान किया।

वे रविवार को यहां आयोजित बहुजन सम्यक संगठन के सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीता हरित ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का मिशन पूरा नहीं हुआ है। सम्मेलन में हरि सिंह मौर्य, पंडित हेतराम सागर, शिवलाल आर्य, सत्यप्रकाश, देशराज सिंह, मुन्नी लाल सागर रहे।
विज्ञापन



महापंचायत में दलित उत्पीड़न रोकने की रणनीति बनेगी
अमरोहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीता हरित ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पंद्रह नवंबर को हरियाणा में महापंचायत की जाएगी।

जिसमें दनकौर और हरियाणा के सुनपेड़ की घटना समेत दलितों पर हो रहीं घटनाओं को रोकने की रणनीति बनाई जाएगी। मामले की जांच सीबीआई से कराने और सुप्रीम कोर्ट जाने पर भी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें