फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने मन मोहा

Thu, 29 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि की जयंती नगर में बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा को सपा विधायक एम चंद्रा द्वारा फीता काटकर रवाना किया गया।


नगर में बुधवार को भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के मुहल्ला गांधी नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा को सपा विधायक एम चंद्रा द्वारा फीता काटकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक एम चंद्रा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर सृष्टि को नई दिशा दी। उनके द्वारा रचित ग्रंथ रामायण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में सबसे आगे लवकुश का रूप धारण किए दो बच्चे घोड़े के साथ चल रहे थे। उसके पीछे रथ पर महर्षि वाल्मीकि विराजमान थे।

 पीछे- पीछे आकर्षक झांकियां शामिल थीं। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती आदि की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर पर ही समाप्त हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें