फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी,18 मतदानकर्मी घायल

Thu, 29 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए जा रही पोलिंग पार्टी से भरी बस अचानक पलट गई। बस पलटते ही मतदान कर्मियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर आला अफसर पहुंच गए। किसी तरह से मतदान कर्मियों को बाहर निकाला गया। गुस्साई पोलिंग पार्टी के कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी।

हादसे में चार पीठासीन अधिकारी समेत करीब अठारह मतदान कर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बृहस्पतिवार को चौथे चरण के लिए गंगेश्वरी ब्लाक में मतदान होगा। दोपहर करीब तीन बजे राजकीय महाविद्यालय रहरा से सात गांवों पांडली, दुल्हेपुर, बुखारीपुर, चंदन कोटा व दरियापुर की पोलिंग पार्टियों से से  भरी एक बस रवाना हुई थी।
विज्ञापन


गजरौला निवासी राकेश बस चला रहा था। बताया जाता है कि रहरा-ढबारसी रोड गांव सांथलपुर के निकट तेज गति से चल रही बस मोड़ पर फिसलकर पलट गई। बस पलते ही बस में सवार पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर एडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष आदमपुर व अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए।

किसी तरह से बस के अंदर से मतदान कर्मियों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार पीठासीन अधिकारी समेत करीब अठारह मतदान कर्मी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
ढबारसी (ब्यूरो)। आदमपुर क्षेत्र में पोलिंग पार्टी से भरी हुए बस पलटने से हुए हादसे में गांव पांडली के पीठासीन अधिकारी वसीम अहमद, राबिया खातून, अतुल कुमार व बिजेंद्र सिंह समेत, महेश, बनवारी, मकसूद अहमद, मंगोत्री देवी, संजय कुमार,  अरविंद वर्मा, मूलचंद, हरभजन सिंह, अमित सैनी, कमलेश, लता, जगवीर, मरियम, तेजपाल आदि घायल हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें