फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान एवं शोध का मकसद नैतिक उन्नयन होना चाहिए : डा. बीबी सिंह

Fri, 26 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। पहले दिन इमरजिंग ट्रेंड इन फिजिकल एजूकेशन एंड योगिक साइंस फॉर आल राउंड डेवलपमेंट ऑफ यूथ विषय  विचार रखे गए।
विज्ञापन


सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएमयू अलीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. बीबी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे ज्ञान एवं शोध का मकसद केवल सूचना एकत्रित करना नहीं बल्कि नैतिक उन्नयन होना चाहिए।

जीवन की यात्रा हो तो हम जीवन में कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। सेमिनार में मुख्य वक्ता एसएन सेन बीवी कॉलेज फूलबाग कानपुर की डॉ. प्रीति पांडेय, एमबी पीजी कालेज दादरी, गौतमबुद्घनगर की डा. प्रियंका यादव और एनएएस कॉलेज मेरठ की डा. शिखा चतुर्वेदी ने विचार रखे। डा. प्रीति पांडेय ने जंक फूड के शरीर पर दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


डॉ. प्रियंका यादव ने कहा कि आंतरिक बाधाओं को दूर करके किसी भी बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है। सेमिनार में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आये प्राध्यापकों ने विचार रखे। प्राचार्या नम्रता वर्मा, सेमिनार के संयोजक डा. अजय कुमार समेत छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही। संचालन नीतू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें