फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में फायरिंग-पथराव, छह घायल

Fri, 26 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ओगारपुर में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान चुनाव की रांजिश के चलते मौजूदा प्रधान और हारे प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों में जमकर पथराव-फायरिंग हुई।
विज्ञापन


 एक घंटे तक हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। गांव में हालात बेकाबू होने की सूचना पर एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस हंगामा कर रहे कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगारपुर के मनोज पुत्र देवेंद्र की बारात बुधवार को गांव चकुनी गई थी। बारात आने से पहले महिलाएं नृत्य कर रहीं थी। आरोप है कि, इसी बीच ग्राम प्रधान चुनाव में पराजित पक्ष का संजीव पुत्र पप्पू वहां पहुंचा और महिलाओं से अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन


इसकी शिकायत महिलाओं ने बारात वापस आने के बाद परिजनों से की। देर रात वर्तमान प्रधान पक्ष के कुछ लोगों ने संजीव की पिटाई कर दी थी। इधर, बृहस्पतिवार को गांव में बारात आई थी। चढ़त के दौरान हारे प्रधान प्रत्याशी पक्ष के युवकों ने हिमांशु पुत्र सुनील की पिटाई कर दी। इस पर दोनों पक्षों में पथराव-फायरिंग हो गई।

एक घंटे चले पथराव-फायरिंग होने से बारात में भगदड़ मच गई। वर्तमान प्रधान लवकुश के पक्ष के राहुल, अशोक पुत्र देवेंद्र को गोली लगी और हारे प्रधान प्रत्याशी पति पप्पू उर्फ यतेंद्र पुत्र महेंद्र पक्ष के पप्पू व पंपी पुत्र महेंद्र घायल हो गए।

सूचना पर एसडीएम अशोक मौर्य और पुलिस क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र नेगी भी गांव पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रहरा में भर्ती कराया है। उधर, हंगामा करने वाले करीब बारह युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इसमें छह लोगों के चोटें आई हैं। हंगामा करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। घटना की अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की जाएगी।-डीसी शर्मा, एसओ, आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें