फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज किन्नरी के भजनों पर झूमे श्रद्घालु

Thu, 17 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरोहा। श्रीराधे कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में आध्यात्मिक प्रवचन एवं दिव्य रसमय संकीर्तन में किन्नरी देवी ने भजन प्रस्तुत कर मन मोह लिया। कहा कि मनुष्य को कल्याण के लिए ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए।

सारस्वत धर्मशाला में चल रहे दिव्य रसमय संकीर्तन  में ब्रज किन्नरी देवी ने कहा कि भगवान सभी जीवों के हितकारी हैं। सभी जीवों में श्रेष्ठ मनुष्य को परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए। क्योंकि ईश्वर की कृृपा के बिना मनुष्य का भला नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान अपने भक्त की हर संकट से रक्षा करते हैं। भक्त को संकट में देख पल की देर नहीं लगाते हैं। इसलिए अपने और परिवार के कल्याण को मनुष्य को ईश्वर की सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। ब्रज किन्नरी देवी ने सुंदर भजन सुनाकर मन मोह लिया। उनके भजनों पर श्रद्घालु झूम उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें