फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के ध्यान से ही कल्याण संभव

Tue, 15 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
राधे कृपा सेवा समिति की ओर से आयोजित किए जा रहे आध्यात्मिक प्रवचन एवं दिव्य रसमय संकीर्तन में ब्रज किन्नरी देवी ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


बाद में प्रवचन में लोगों से भगवान का ध्यान करने की अपील की। बोलीं कि, भगवान की भक्ति में ध्यान लगाने से ही कल्याण संभव है।

शहर की सारस्वत धर्मशाला में आयोजित प्रवचन एवं दिव्य रसमय संकीर्तन में वृंदावन धाम से पधारीं कृृपालु महाराज की प्रचारिका ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। भजन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर दिखे।

इस दौरान प्रवचन में ब्रज किन्नरी देवी ने कहा कि पृथ्वी  विभिन्नता से भरी हुई है। बावजूद इसके सबकी कामना यह होती है कि उसका जीवन सुख पूर्वक व्यतीत हो। यह ईश्वर की कृपा के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन


जितना समय हम संसार की कमाई में लगाते हैं, उसका बहुत थोड़ा हिस्सा भी भगवान के ध्यान में लगाएं तो कल्याण हो सकता है। वेद भगवान की वाणी हैं, जो वेदों को नहीं जानता वह भगवान को प्राप्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन


भगवान की कृपा से ही जीव का कल्याण संभव है। मनुष्य को वेदों का अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें