फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी के घर में लगी आग

Tue, 15 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली से सटे मोहल्ला काली पगड़ी में गल्ला व्यापारी के घर में रविवार की रात अचानक आग लग गई। इस दौरान मानसिक रूप से कमजोर दो बेटियों को किसी तरह आग लगे कमरे से बाहर निकाला गया। आग से 70 हजार की नगदी समेत तीन लाख का घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन


मोहल्ला काली पगड़ी में गल्ला व्यापारी सुनील कुमार गुप्ता पुत्र हरीशचंद गुप्ता का परिवार रहता है। उनकी सुबोधनगर कालोनी में आढ़त है। रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे उनके घर में अचानक आग लग गई।

उस वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरों में सोए हुए थे। आग की तपिश महसूस होने पर व्यापारी की आंख खुली तो घर के बाहरी हिस्से में धुआं भरा हुआ था और मानसिक रूप से कमजोर उनकी बेटी आकांक्षा व संजना के कमरे में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह दोनों बेटियों को बाहर निकाला और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के अन्य लोग भी आ गए। आग बुझने के बजाए और भड़कती जा रही थी।

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक सेफ में रखे 70 हजार रुपये और समस्त घरेलू सामान जल चुका था।
विज्ञापन


आग बुझाने में दमकल की तीन गाड़ियां लगी थीं। आग से गल्ला व्यापारी को करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें