फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीना बेगम तीन हजार वोटों से आगे

Mon, 02 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की मतगणना में रविवार देर रात तक एक भी परिणाम नहीं आ सका। कैबिनेट मंत्री महबूब अली की पत्नी सकीना बेगम, पुत्र परवेज अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री की पुत्रवधू रेनू चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी जगवती, वैशाली, शशिवाला, राजवीर समेत कई प्रत्याशी काफी बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


कुछ में बराबरी का मुकाबला होने के कारण जीत में कसमकस की स्थिति दिखाई दे रही है। ऐसे में मतगणना स्थल पर तनाव पूर्ण स्थिति भी बन रही है।

जिला पंचायत सदस्य की 28 सीटों पर 380 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। रविवार को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना शुरू हुआ। जिले में छह केंद्रों पर सुबह साठ बजे से काउंटिंग चल रही है। नतीजे देर रात तक आने शुरू नहीं हो सके हैं। जिसमें पहले राउंड से ही कई प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

इसमें वार्ड नंबर तीन से कैबिनेट मंत्री महबूब अली की पत्नी सकीना बेगम करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर दिनेश कुमार हैं। वहीं वार्ड नंबर एक से भाजपा प्रत्याशी भूप सिंह की पत्नी शशि बाला बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


बसपा समर्थित पूनम अरूण भी टक्कर दे रही हैं। वार्ड नंबर दो से भाजपा प्रत्याशी वैशाली आगे चल रही हैं। वार्ड नंबर  चार से चमन जहां बढ़त बनाए हुए हैं। यहां से अनीस अहमद टक्कर दे रहे हैं।

वार्ड नंबर पांच से जितेंद्र यादव और रवि यादव के बीच मुकाबला चल रहा है। जिसमें कुछ वोटों से जितेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। जबकि वार्ड छह से हनीफा बेगम आगे चल रही हैं।

वहीं वार्ड नंबर सात से सपा जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह सैनी की पत्नी जगबती सैनी आगे चल रही हैं। तो वार्ड नंबर आठ से प्रेम मंचन बढ़त पर हैं। वार्ड नंबर 9 से ओमकार पहलवान बढ़त बनाए हुए हैं।

जोया ब्लाक के वार्ड नंबर 23 से इस्तकार और बिट्टू में कांटे की टक्कर है। वार्ड 14 से सुषमा बढ़त पर हैं। वार्ड 24 से रियाजुल, वार्ड 25 से पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह की पुत्रवधु रेनू चौधरी आगे चल रही हैं।

वार्ड 28 से उस्मान आगे चल रहे हैं। वार्ड 26 से कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज अली बढ़त बनाए हुए हैं।
वार्ड 15 से राजवीर आगे चल रहे हैं। वार्ड 16 से सूरज आगे चल रहे हैं। वार्ड 17 से भाजपा के राजीव 2050 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

वार्ड 18 से पंचू अग्रवाल आगे चल रहे हैं। वार्ड 22 से हुस्न आरा आगे चल रही हैं। वार्ड 21 से पिंटू गुर्जर आगे चल रहे हैं। वार्ड 19 से खान चंद चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जैसे रूझान आते जा रहे हैं वैसे ही जीत की तस्वीर साफ होती जा रही है। रात्रि 11 बजे तक किसी भी वार्ड से नतीजे घोषित नहीं हो सके। वोटों की काउंटिंग जारी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें