फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी छुड़ाकर और मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Sun, 01 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव रहरई में सोमपाल सिंह यादव के आवास पर सतेंद्रपाल शर्मा, गोवर्धन यादव, मिठाईलाल, धनीराम, रामप्रकाश, रमेश आदि ने मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन


गंगवार में ग्राम प्रधान गुड्डू और गांव मंदारीपुर में जमशेद के आवास पर मिठाई बांटी गई। आकिब, बब्बन चौधरी, मुजीबुर्रहमान, डॉ. ताहिर हुसैन, सादान चौधरी, फरमान आदि मौजूद रहे। भूमि विकास बैंक की अध्यक्ष सुनीता गुर्जर के आवास पर हुई बैठक में कमाल अख्तर के कैबिनेट मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता संदीप गुर्जर, नरेंद्र मावी, राजीव मावी, राजेश, शिवम मावी, बालेश कुमार, प्रधानाचार्य डीपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सूबे की सरकार में राज्यमंत्री रहे कमाल अख्तर का कद बढ़ने और कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने की खबर उझारी में पहुंचते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी छुड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सपा नेता चौधरी अथर एहसान ने मिठाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें