फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसां नहीं तिगरी की डगर

Fri, 20 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की उदासीनता से ऐतिहासिक तिगरी मेले की ओर आने वाले रास्ते भी दुरुस्त नहीं हो पाए। इससे रिंग रोड समेत तमाम गांवों की ओर से आने वाले ऊबड़-खाबड़ खस्ताहाल रास्तों को मेला आने वालों को पार करना होगा।
विज्ञापन


इससे इस परंपरागत मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मुश्किल होगी, हालांकि खस्ताहाल रास्ते श्रद्धालुओं के उत्साह और हौसले के सामने बौने साबित हो रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से आने वालों का तांता लगा हुआ है।

देवोत्थान एकादशी से रात दिन श्रद्धालुओं का रेला तिगरी धाम की ओर आएगा। इसके बावजूद प्रशासन ने तैयारियां नहीं की, रिंग रोड हो या अमरोहा गुलड़िया मार्ग, या कैलसा बार्डर से नन्हेड़ा अल्यारपुर, लालू नगला पुलिस चौकी से जमनाखास मार्ग सभी खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ऊबड़-खाबड़ रास्तों को पार करने में श्रद्धालुओं को परेशानी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें