हसनपुर-रहरा रोड पर गांव रूस्तपुर के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
युवकों को जब तक चिकित्सक के पास ले जाया जाता तब तक दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीसरे युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला निवासी खेमपाल(25) पुत्र बाबूराम डीजे का काम करता है। रविवार को दोपहर करीब तीन बजे खेमपाल अपने साथी गांव के ही अशोक पुत्र रमेश के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे।
गांव गांगटकोला व रूस्तपुर के बीच सामने से आ रहे चंदनपुर निवासी बंटी(24) पुत्र फूल सिंह की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों युवक बदहवास होकर सड़क पर गिर गए।
इसमें खेमपाल व बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, घायल अशोक को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया।
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शव कब्जे में लेकर सीएचसी ले आई। उधर, युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
रूखालू(ब्यूरो)। हसनपुर रहरा रोड पर बाइकों की भिड़ंत में मारे गए युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच जाती। क्योंकि मृतक युवकों को सिर में ही चोट लगी है।