फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी, फुल ड्रेस रिहर्सल हुई

Mon, 25 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई दिनों से चल रहे परेड अभ्यास का रविवार को आखिरी दिन था। इस दौरान फुल ड्रेस रिहर्सल की गई और एसपी ने परेड का जायजा लिया।
विज्ञापन


मंडी समिति स्थित पुलिस लाइन में रविवार सुबह 8.30 बजे से परेड का शुभारंभ किया गया। पुलिस कर्मियों ने असलहे के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल किया। कदम से कदम मिलाते हुए अभ्यास किया।

एसपी संजीव त्यागी ने खुली जीप में बैठकर परेड का जायजा लेने के साथ ही सलामी ली। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने भी तीन रंगों में पानी की बौछार छोड़कर तिरंगा बनाया। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी रिहर्सल किया गया। जिसे काफी सराहा गया। इस दौरान सीओ सदर शील कुमार, सीओ रघुवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें