फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.अंबेडकर का ऋणी रहेगा दलित समाज

Mon, 16 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
फत्तेहपुर जिवाई गांव में रविवार को तीन दिवसीय डॉ.अंबेडकर जन जागृति समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जज फूल सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि, दलित समाज हमेशा डॉ. अंबेडकर का ऋणी रहेगा।
विज्ञापन


दलितों और पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में लाने में उनका प्रमख योगदान है। वहीं डॉ.अवनीश कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता के योगदान को भुलाना संभव नहीं है।

बसपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने डा.अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। नीलम सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हमेेेशा वंचित एवं दबे लोगों के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आर्टिस्ट राजकुमार राजू ने अपने हाथ से बनाई बसपा सुप्रीमो मायावती की पेंटिंग मुख्य अतिथि को भेंट की। डा.मनोज कुमार, सुरेशपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपा भारतीय ने भी विचार रखे। शेर सिंह, नत्थू सिंह, ओंकार सिंह, निर्वेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता करन सिंह ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें