नगर के शांतिदेवी मेेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों ने 2016 का
आकार बनाया। स्कूल की निदेशक मृदुला शर्मा ने बच्चों से अधिक मेहनत से
पढ़ाई कर देश का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया। प्रबंधक मुकेश शर्मा ने
देश की तरक्की का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अमित कुमार, शालिनी, खुशबू,
कविता आदि मौजूद रहीं।
लायंस कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में
कक्षा तीन तक के बच्चों ने फैंसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बालिकाओं के
फिल्मी गीतों पर डांस कार्यक्रम पसंद किए गए। टीचर्स के बीच रस्साकसी
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश चंद वर्मा,
रजनी, राकेश वर्मा, सुमन त्यागी, पूनम अग्रवाल, शोभित त्यागी, शमा सैफी आदि
मौजूद थे। संचालन दीपा वर्मा ने किया।
संतोषी माता मंदिर में मां संतोषी
भक्त मंडल की ओर से भजन-कीर्तन किए गए। कुसुमलता गोयल, रेनू अग्रवाल,
कुसुुम सिंहल, हेमलता, राकेश वर्मा, सरिता, अनीता आदि मौजूद रहीं। बालाजी
धाम में भी नए साल के आगमन पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। राम चरित मानस
का अखंड पाठ किया गया। इस अवसर पर शिवकुमार वर्मा, अरविंद अग्रवाल, नवीन
वर्मा, भोलेशाह, जीवन जैन, सुमित अग्रवाल, संजय गर्ग आदि मौजूद थे।