फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पूनम अरुण को नामांकन से रोका

Sat, 02 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य पूनम अरुण पुत्र रामकुमार अरुण ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा था।
विज्ञापन


उन्हें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन करना था। लेकिन सुबह दस बजे देहात थाना एसओ देवेंद्र सिंह धामा थाने की फोर्स को लेकर उनके घर पहुंच गए और घर में घुसकर सभी परिजनों के मोबाइल कब्जे में ले लिया। किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। जो लोग मिलने पहुंचे उन्हें भी नजरबंद कर दिया गया।

पुलिस की नजरबंदी के कारण पूनम अरुण अपना नामांकन पत्र नहीं दाखिल कर सकीं। पुलिस यहां से अपराह्न तीन बजे के बाद ही निकली। पूनम के पति अरुण कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत चुनाव आयुक्त से की गई है। प्रशासन की मनमानी के खिलाफ चैन से नहीं बैठा जाएगा। सत्ता के दबाव में ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया, प्रत्येक सदस्य को नामांकन पत्र दाखिल करने का अधिकार है। लेकिन पूनम अरुण को घर में नजरबंद करने की शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें