फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Mon, 14 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
 राधे कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित दिव्य एवं रसमय संकीर्तन में कृपालु महाराज की प्रचारिका ब्रज किन्नरी देवी ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


सारस्वत धर्मशाला में दस दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन एवं दिव्य रसमय संकीर्तन चल रहा है। संकीर्तन में ब्रज किन्नरी देवी द्वारा भगवान कृष्ण की भक्ति में भजन प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

रविवार की रात ब्रज किन्नरी देवी ने भजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि मानव शरीर नश्वर है। भगवान की भक्ति से ही कल्याण होगा। भजन भगवान को पाने के लिए सरल साधन है। तमाम ग्रंथों के उदाहरण देकर धर्म का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज किन्नरी देवी ने भजन गाना शुरू किया तो लोग झूमने लगे। मार्मिक और भक्ति रस से परिपूर्ण भजन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

साध्वी के भजन सुनने के लिए इस कदर भीड़ उमड़ी कि कार्यक्रम स्थल पर पैर रखने को भी जगह नहीं रही। रात भर श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें