फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक भुगतान नहीं मिला तो रोक देंगे गन्ना आपूर्ति

Thu, 28 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नाजरपुर खुर्द गन्ना खरीद केंद्र पर बुधवार को किसानों की पंचायत हुई। इसमें किसानों ने 31 जनवरी तक भुगतान न होने पर गन्ना आपूर्ति रोक देने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


पंचायत में किसान बोले कि, बेलवाड़ा चीनी मिल चले दो महीने से अधिक समय बीत गया है, मगर भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान नहीं होने के कारण किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं। कोर्ट ने चीनी मिलों को 15 दिनों में भुगतान के आदेश जारी कर रखे हैं, इसके बाद भी मिल मालिक कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं।

किसानों का इस साल का मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया है। भुगतान नहीं मिलने की वजह से किसानों के सामने फसलों की सिंचाई, खाद लगाने की दिक्कत पैदा हो रही है। 31 दिसंबर तक का मिल को जल्दी भुगतान कर देना चाहिए। किसानों ने कहा कि 31 जनवरी तक बकाया भुगतान नहीं किया गया तो किसान बेलवाड़ा शुगर मिल से जुड़े खरीद केंद्रों की तौल बंद करा देंगे तथा गन्ना आपूर्ति नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुरेश सिंह, मनोज कुमार, अनुज कुमार, संजीव कुमार, सरदार कौशल सिंह, अजयपाल सिंह, अमर सिंह, खचेडू सिंह, मान सिंह, महावीर सिंह, राजवीर सिंह, जयदेव सिंह, देवराज सिंह, अनिल कुमार, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।

इन केंद्रों को जाता है गन्ना
नाजरपुर खुर्द, मऊमय चक, घंसूरपुर, नगलिया, कांकर सराय, धनौरी अहीर, रामहट, गुलड़िया गन्ना खरीद केंद्र राणा शुगर मिल बेलवाड़ा के हैं, जिनको जनपद के किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें