फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमू ने जुलूस निकाल की नारेबाजी

Thu, 21 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय संयुक्त संघर्ष समिति ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के हिसाब से वेतन दिया जाए तथा मकान भत्ता भी पुराना दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


रेलवे कालोनी से नार्दर्न रेलवे मेंस शाखा गजरौला ने बुधवार की शाम सात बजे मशाल जुलूस निकाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में सुधार की जरूरत है।

महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों को 26 हजार रुपये वेतन देने की मांग की। कहा कि नई पेंशन काफी कम है पुरानी बहाल की जाए। मकान भत्ता पुराने आधार पर दिए जाने और पुराने देयकों के भुगतान की मांग की गई।
विज्ञापन


रेलवे कालोनी से निकाला गया मशाल जुलूस स्टेशन पर समाप्त हुआ। इस दौरान कुलदीप सिंह, मृत्युंजय कुमार, अहमद हसन, राजीव शर्मा, सरदार सिंह, अनिल कुमार, हुकुम सिंह, महाराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें