फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में छात्राओं से छेड़छाड़, हंगामा

Thu, 21 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के साहस डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं की फेयरवेल पार्टी में हंगामा हो गया। कुछ छात्रों ने मर्यादा लांघते हुए छात्राओं से छेड़छाड़ तक कर दी।
विज्ञापन


प्रबंधक, प्राचार्य और शिक्षकों ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। इस मामले में कालेज प्रबंधन ने छह छात्रों को कालेज से निष्कासित कर दिया है।

नगर के साहस डिग्री कालेज में बुधवार को बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन चल रहा था। इसी बीच कुछ छात्रों ने छात्राओं पर टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी।

छात्रों की इस हरकत का स्टाफ ने जब विरोध किया, तो छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्टाफ के साथ भी अभद्रता की। सूचना पर प्रबंधक और प्राचार्य भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


डांटने पर आरोपी छात्रों ने उन्हें भी नहीं बख्शा, दोनों के साथ बदसुलूकी की। इससे कई घंटे महाविद्यालय में हंगामे की स्थिति बनी रही। प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से आरोपी मोहम्मद असलम पुत्र नईम अहमद, मोहम्मद सादिक पुत्र उस्मान, मोहम्मद जुनैद पुत्र इलियास, मोहम्मद इरफान पुत्र नजरूल इस्लाम, इसरार पुत्र महबूब अली व मोहम्मद रेहान समेत छह छात्रों का नाम महाविद्यालय से काट दिया।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी छात्र फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें