यूपी कांस्टेबल भर्ती को मेरिट बेस पर किए जाने के विरोध में शुक्रवार को
जैनेशिष कोचिंग सेंटर पर बैठक हुई। इसमें कोचिंग सेंटर के निदेशक चंद्रशेखर
सिंह, राजीव खारी, राहुल सिंह, सचिन चौधरी, सतीश चौधरी, विपिन ढकिया,
नरेंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर आक्रोश जाहिर किया।
कहा,
मेरिट के आधार पर भर्ती परीक्षा कराए जाने से बेरोजगारों को काफी दिक्कत
होगी। इसके बाद निकाली गई रैली में शामिल अभ्यर्थी हाथों में बैनर लेकर चल
रहे थे। रैली कोचिंग सेंटर से इंद्रा चौक पर संपन्न हुई।
रैली में अनिल,
परवेंद्र, जीनू, नेमपाल, सोनू, हरिओम, बलराज, फहीम, फुरकान, मुज्जमिल,
प्रशांत, जयविंदर, बृजपाल, पुष्पेंद्र, विवेक, शिवम, भारत, गौरव, कोशिंदर,
मनोज, आकाश, कमल, दीपेंद्र, सौरभ, रवि, शाकिब, कुलदीप, नितिन, स्वाति,
पूजा, चंचल, ललिता, संगीता, गुलफशा, चमन, सलमा, मदनी, योगेंद्र, रुतेश,
शीशपाल, शेखर आदि मौजूद रहे।