फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिडौली के खनन माफिया पर 16.20 लाख का जुर्माना

Sat, 09 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हो रहे अवैध खनन की खबरें पिछले तीन दिन से लगातार अमर उजाला में प्रकाशित हो रही हैं। जिला प्रशासन और खनन विभाग की ओर से तीन दिन पहले अवैध खनन रोकने के लिए छापामारी की थी। इसके बाद खनन निरीक्षक ने डिडौली कोतवाली में तहरीर भी दी थी, लेकिन तहरीर वापस ले ली गई थी।
विज्ञापन


छापेमारी में स्योनाली गांव के अबरार को मौके से पकड़ा गया था। वहां झोपड़ी डालकर खनन कराया जा रहा था। इसमें अबरार ने लिखित बयान दिया था कि उसका भाई कासिम खनन कराते हैं। पुलिस ने हालांकि मौके से मिली ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक, टीवी आदि सामान को वापस कर दिया था। अबरार को भी छोड़ दिया था। प्रशासन की इस साठगांठ को भी अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

जिला प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कराने में कासिम पर 16.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की पत्रावली तैयार करके जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दी गई है। जिलाधिकारी भी इसमें 45 हजार से एक लाख रुपये का जुर्माना बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें