फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला न करने पर लिखवा दी हत्या की रिपोर्ट

Sun, 27 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद दलित छात्रा की हत्या कर लाश को फांसी के फंदे पर लटकाने के मामले में फैसला नहीं करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष को एक माह पुरानी हत्या के मामले में नामजद करा दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम और एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चौहड़पुर के तमाम ग्रामीण शनिवार को डीएम और फिर एसपी दफ्तर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सात सितंबर की सुबह स्कूल जाते समय एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

उसी दिन जब छात्रा खेत पर गई, तो दुष्कर्म के बाद हत्या करके लाश को पेड़ पर लटका दिया गया था। मामले में गांव के गैर बिरादरी के अशोक पुत्र सोहन सिंह, चमन पुत्र नत्थू सिंह व पवन नाम के युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीड़िता का पिता नामजद आरोपियों की जाति के व्यक्ति के खेत पर काम करता है। इसलिए आरोपियों ने इस प्रकरण में समझौता कराने का दबाव पीड़ित पक्ष पर डालना शुरू कर दिया।

इंकार करने पर आरोपियों ने एक महीने पहले हुई अपने भतीजे मुन्नू सिंह की हत्या का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया और मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने यहां जोरदार प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें