फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल बंद कराई, बेमियादी हड़ताल पर बैठे किसान

Sun, 27 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसएम शुगर मिल की ओर से किसानों के बजाय माफिया से गन्ना खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा कर दिया। बहलोलपुर गांव के खरीद केंद्र पर पहुंचे किसानों ने तौल बंद करा दी और बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डीएसएम शुगर मिल असमोली का बहलोलपुर गांव में गन्ना खरीद केंद्र है। यहां पर शनिवार सुबह मिल डायरेक्टर नफीस अहमद के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने तौल बंद करा दी और प्रदर्शन किया।

किसान बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए किसानों ने कहा कि खरीद केंद्र पर किसानों नहीं बल्कि माफिया का गन्ना खरीदा जा रहा है। इसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि, मिल की मिलीभगत से माफिया किसानों का गन्ना रिजेेक्ट प्रजाति का बताकर 170 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद कर उनका शोषण कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान दयाराम पाल, नसीर अहमद, जसवंत, धर्मपाल सिंह, नदीम, शिवचरन, राजपाल, मुनेश देवी, वीरवती, महेंद्र सिंह, खुर्रम, तोता सिंह, श्यौनाथ सिंह, ऋषिपाल, सूरजपाल, चंद्रपाल, जबर सिंह, रामपाल, तेजपाल, शफीक अहमद, बाबूराम आदि मौजूद रहे।

किसानों ने किया प्रदर्शन
जोया। इंडेंट जारी करने की मांग को लेकर शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने समस्याएं गिनाते हुए समाधान की मांग की।

श्यौनाली व हरियाना के बीच डीएसएम शुगर मिल असमोली का डिडौली द्वितीय गन्ना खरीद केंद्र है। खरीद केंद्र पर इकट्ठा हुए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि यहां पर खड़ी तौल की जा रही है।

किसानों को खुद गन्ने की पूली डालनी पड़ रही है, जबकि यह काम मिल का है। इंडेंट जारी नहीं होने के कारण किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।

किसानों ने खड़ी तौल बंद कराने और इंडेंट जारी कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में समद, जगराम सिंह, महेंद्र सिंह, राज आलम, एस हुसैन, महिपाल सिंह, मोहम्मद हसन, शिव सिंह, गयूर अहमद, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें