रजा रूयते हिलाल कमेटी के बैनर तले तमाम मुसलमान शुक्रवार की अपराह्न
करीब तीन बजे हाईवे पर एकत्र हुए और मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी को
लेकर हाईवे जाम कर दिया। कमलेश तिवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कमलेश
तिवारी के ब्यान को सोची समझी साजिश का हिस्सा करार दिया।
वक्ताओं ने कहा
कि कमलेश तिवारी ने मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी कर देश के मुसलमानों
की भावनाओं को आहत किया है। ऐसे व्यक्ति को जिंदा रहने का कोई अधिकार
नहीं है। सरकार को चाहिए कि उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर फांसी
पर लटका देना चाहिए और देश में एक ऐसा कानून लाया जाए, कोई भी व्यक्ति
किसी भी धर्म के बारे में बुराभला न कह सके।
इस दौरान कमलेश तिवारी का
पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद जाम
खुलवाया। इस दौरान कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाल इंद्रमणि
वर्मा को सौंपा। इससे पूर्व सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें लोगों ने
हजरत मोहम्मद के खिलाफ अपशब्द करने पर कड़े शब्दों में निंदा की।
कमेटी के
सदर मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल, मौलाना अहसान, मौलाना आसिफ, मौलाना रागिब,
मौलाना अरकान, मौलाना मेराजुल हसन, मौलाना जमील, हाफिज महफूज, मौलाना
नजारूल हसन, मौलाना फारूख, मौलाना इदरीस, मौलाना उस्मान, हाफिज अकबर,
मोहम्मद जाकिर, हाजी साजिद पाशा, डा.जाकिर नूरी, हाफिज शाहिद आदि मौजूद
रहे।