फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद की दोबारा तीमार कराने की मांग

Mon, 07 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की जामा मस्जिद में बाद नमाजे जौहर मुस्लिम कमेटी ने बैठक आयोजित की। जिसमें कमेटी के सदर हाजी खुर्शीद अनवर ने कहा कि छह दिसंबर 1992 को फिरकापरस्त ताकतों ने मुल्क की धर्मनिरपेक्ष जनता के जज्बात के साथ खिलवाड़ किया था और बाबरी मस्जिद को शहीद करके देश के करोड़ों मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुुंचाई थी।
विज्ञापन


 मुसलमान इस काले दिन को कभी नहीं भुला सकेंगे। उन्होंने बाबरी मस्जिद की दोबारा तामीर कराने की मांग भी की। इस दरम्यान यौमे दुआ की गई और रंजोगम का इजहार किया गया। आखिर में शहर इमाम डा.सैयद मोहम्मद तारिक हसन की कयादत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर मोहम्मद नईम को सौंपकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने, मसजिद, मदरसों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, फिरकापरस्त संगठनों पर पाबंदी लगाने की मांग की।

मुफ्ती अफ्फान, चेयरमैन अफसर परवेज, हाजी अब्दुल कय्यूम राईनी, मंसूर अहमद, नईमुल हक, मरगूब सिद्दीकी, उवैस रिजवी, जाहिद अंजुम, हाजी इकरार,  हाजी आदिल रशीद, हाजी मुशाहिद अब्बासी, डा.एमए नोमानी, अमीर मिसाली, इकराम हुसैन जैदी, आले नबी, डा.जफर महमूद अब्बासी, हबीब अहमद, डा.नजम, अली इमाम रिजवी, शफीक अहमद गामा, यासीन अंसारी, अफसर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें